जो नहीं है, उसे खोज लेना शोधकर्ता का काम है | काम जिस तरह होना चाहिए, उस तरह न होने देना विशेषज्ञ का काम है | जिस बिमारी से आदमी मर रहा है, उससे उसे न मरने देकर दूसरी बिमारी से मार डालना डॉक्टर का काम है | अगर जनता सही रास्ते पर जा रही है, तो उसे गलत रास्ते पर ले जाना नेता का काम है | ऐसा पढ़ाना कि छात्र बाज़ार में सबसे अच्छे नोट्स कि खोज में समर्थ हो जाएँ, प्रोफेसर का काम है |
----- हरिशंकर परसाई
----- हरिशंकर परसाई